{"_id":"610c2e618ebc3e88dd7a4458","slug":"fifty-thousand-extortion-sought-from-the-merchant-pratapgarh-news-ald3126833118","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मांगी पचास हजार की रंगदारी, तीन के विरुद्ध लूट और रंगदारी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से मांगी पचास हजार की रंगदारी, तीन के विरुद्ध लूट और रंगदारी की रिपोर्ट
Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
सार
कोतवाली इलाके के बंधवा बाजार में गल्ला व्यापारी से दबंगों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर दुकान में घुसकर व्यापारी की पिटाई करने के बाद दस हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
पट्टी के बंधवा बाजार में रंगदारी मांगे जाने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा व्यापारी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली इलाके के बंधवा बाजार में गल्ला व्यापारी से दबंगों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर दुकान में घुसकर व्यापारी की पिटाई करने के बाद दस हजार रुपये लूट लिए। बीचबचाव करने पहुंचे भाई को भी जमकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध लूट, रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र सलाहपुर निवासी शिव कुमार व बेचूलाल की बंधवा बाजार में गल्ले की दुकान है। दोनों भाई गल्ले का थोक व्यापार करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उनकी दुकान से ट्रक पर गल्ला लोड हो रहा था। इसी बीच पड़ोसी जिले जौनपुर के दो युवक पहुंचे और शिव कुमार से पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने लगे। मना करने पर शिवकुमार की पिटाई कर दस हजार रुपये लूट लिए।
बीचबचाव करने पहुंचे भाई बेचूलाल की भी पिटाई कर दी।
पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे पट्टी इंस्पेक्टर मामले की जांच कर पीड़ित को अपने साथ कोतवाली ले आए। पीड़ित की तहरीर पर अनुपम सिंह उर्फ रंगा निवासी डालूपुर इकहुआ जौनपुर, रजनीश सिंह एवं सुजीत सिंह निवासी डालूपुर जौनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।