फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fifty lakh demand after kidnapping

पचास लाख की फिरौती के लिए व्यापारी पुत्र के अपरहण के मामले में छह संदिग्ध गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
fifty lakh demand after kidnapping
संडवाचंद्रिका। 50 लाख की फिरौती के लिए व्यापारी पुत्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस कई स्थानों पर दबिश देकर अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के तेलियरगंज निवासी रामआसरे साहू की बाबूगंज में लोहे की दुकान है। आरोप है कि 14 अक्तूबर को रामआसरे के बेटे दीपचंद्र साहू को कुछ अज्ञात लोगों ने व्यापार के सिलसिले में फोन कर चंदिकन धाम के पीछे बुलाया था। जब वह बाइक से धाम के पीछे पहुंचा तो तीन अज्ञात लोग उसे तमंचा दिखाकर चार पहिया वाहन पर बैठाकर फैजाबाद लेकर चले गए। दीपचंद्र के मोबाइल से बदमाशों ने फोनकर उसके पिता से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। पैसा लेकर कानपुर आने को कहा था। लेकिन किसी तरह उनकी चंगुल से बच निकलने के बाद दीपचंद्र पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस देर रात उसे घर लेकर आई। एक हफ्ते बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने फैजाबाद, सुल्तानपुर व अंतू इलाके से छह संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह लोहा कारोबारी के पुत्र दीपचंद्र साहू के अपहरण मामले के साथ ही कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार सर्वेश सिंह उर्फ विक्की को गोली मारे जाने के मामले में जानकारी के लिए अंतू थाने पहुंचे। मातहतों से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed