फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fever and sore throat are breaking the body due to changing weather

Pratapgarh News: बदलते मौसम में बुखार तोड़ रहा बदन, गले में खराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fever and sore throat are breaking the body due to changing weather
बदलते मौसम में वायरल बुखार कहर बरपा रहा है। बुखार के साथ बदन दर्द, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी लेकर मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव बीमारी का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। तीन सौ की जगह इन दिनों सात सौ के करीब मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के समय यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ऐसे मौसम में संक्रामक बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन

वायरल संक्रमण की चपेट में न सिर्फ युवा आ रहे हैं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। सभी इस बुखार से पीड़ित हैं। बुखार के साथ बदन दर्द और मरीजों को ठंड लग रही है। दवा लेने के बाद भी यह बुखार कम से कम 8 से 10 दिन का समय ले रहा है। ऐसे मरीजों से न सिर्फ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भरी है। बल्कि जिले के सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पताल में भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ बुखार और बदन दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडी खाद्य और पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर परामर्श लेना चाहिए।
- बिना डॉक्टर की सलाह किसी भी दवा का सेवन न करें।
- घर पर बने खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

- गुनगुने पानी का सेवन करें।
- गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारे करें।

- पंखा व कूलर का प्रयोग न करें।
- ठंडे पानी, आइसक्रीम से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed