फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fever and diarrhea patients increased due to changing weather, 1,773 registrations

Pratapgarh News: बदलते मौसम में बढ़े बुखार-डायरिया के मरीज, 1,773 पंजीयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fever and diarrhea patients increased due to changing weather, 1,773 registrations
उमसभरी गर्मी के बीच बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ रही। पंर्ची काउंटर पर घंटेभर इंतजार के बाद लोगों को पर्ची मिल सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल की ओपीडी में 1,773 लोगों ने पंजीयन कराया। वहीं महिला अस्पताल में 505 पंजीयन हुए। बाल रोग विभाग में भी 205 बच्चे पहुंचे। ओपीडी में औसतन रोजाना 500 से अधिक मरीज वायरल बुखार व डायरिया संक्रमित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ़ मनोज खत्री ने बताया कि इन दिनों वायरल मरीजों की संख्या में 40 फीसदी इजाफा हुआ है। प्रतिदिन बुखार के 300 व डायरिया के 200 मरीज आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ अनिल ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बच्चे भी बुखार व डायरिया के चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में आने वाले अधिकांश बच्चे वायरल से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज की सीता पाठक ने बताया कि उन्हें हफ्तेभर से बुखार है। शरीर में कमजोर व थकान के साथ दर्द की समस्या है। दवा के बाद भी बुखार से आराम नहीं मिल रहा है। पट्टी के सर्वजीतपुर निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि दो दिन से उन्हें दस्त व उल्टी की शिकायत है। कतार में लगने के काफी देर बाद पर्ची मिली।
ऐसे करें बचाव
-गर्मी अधिक होने पर ठंडे पानी का प्रयोग न करें
-रात के समय कूलर व एसी का प्रयोग न करें
- पानी को उबाल कर ही पीएं
-खुले खाद्य पदार्थ, बासी भोजन व कटे हुए फलों का सेवन न करें
-बाहर से आने पर ठंडा पाने का सेवन न करें
-बुखार व डायरिया होने पर चिकित्सक से सलाह लें
चार दिन में ऐसे बढ़े मरीज
तारीख पंजीयन मरीज
30 1535 435
31 1496 475
02 1760 535
03 1773 568
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed