फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Female officer accused of rape sent to jail

महिला अधिकारी से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 17 Jan 2021 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Female officer accused of rape sent to jail
Female officer accused of rape sent to jail
महिला अधिकारी से दुष्कर्म व आठ वर्ष से शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक को आखिरकार पुलिस ने अपनी फजीहत कराने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। चार दिन से कोतवाली में पूछताछ के नाम पर उसे हिरासत में रखा गया था। महिला अधिकारी से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस की किरकिरी होने लगी। जिसके बाद पुलिस ने मनगढंत कहानी तैयार कर उसकी गिरफ्तारी दिखाई। इस लेकर सरकारी महकमे में खासी चर्चा है।
विज्ञापन

जिले में तैनात एक महिला अधिकारी ने दो जनवरी को शाहजहांपुर निवासी गुरुविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, शारीरिक शोषण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। महिला अधिकारी का आरोप था कि दुष्कर्म व शारीरिक शोषण की घटना का आरोपी ने वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन

उसकी बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला अफसर से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने मामले को दबा दिया। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए अंदर ही अंदर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी गुरुविंदर को महिला अधिकारी की मदद से 13 जनवरी को लालगंज बुलाकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पूछताछ के नाम पर चार दिन थाने में बैठाए रखा गया। शुक्रवार को जानकारी होने पर जब महिला अधिकारी से दुष्कर्म व आरोपी से पूछताछ का समाचार मीडिया की सुर्खियां बना तो पुलिस महकमे को जवाब देते नहीं सूझा। महिला अधिकारी से दुष्कर्म के आरोपी को चार दिन से थाने में रखने की खबर से पुलिस की खासी फजीहत हुई।
जिसे देखते हुए शुक्रवार को ही पुलिस ने महिला अफसर का कोर्ट में बयान दर्ज करा दिया। शनिवार की सुबह लालगंज पुलिस ने गिरफ्तारी की झूठी कहानी गढ़ते हुए आरोपी गुरुविंदर सिंह को अगई से गिरफ्तार करने का दावा करते हुए देर शाम जेल भेज दिया। प्रभारी कोतवाल रामअधार ने बताया के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक कार भी बरामद की गई है।
डीएम-एसपी से मिले आरोपी के पिता, कहा, महिला अफसर संग लिव इन में था गुुरुविंदर
जिले में तैनात महिला अफसर से दुष्कर्म के आरोपी शाहजहांपुर निवासी युवक के पिता ने शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उसके बेटे को महिला अफसर फर्जी तरीके से फंसा रही है। नौ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला अफसर की हर ख्वाहिश को उनका बेटा पूरा करता रहा। उसने महिला अफसर की तरफ से भेजे गए संदेश भी अफसरों को दिखाए।
शाहजहांपुर के बसंतापुर निवासी साधू सिंह ने शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा है कि दुबई में उसकी बिल्डर मेंटीनेंस कंपनी है। 13 जनवरी को उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उसके बेटे गुरुविंदर को किसी थाने में बंद किया गया है।
इस बात की जानकारी होते ही वह दुबई से फ्लाइट पकड़कर 14 जनवरी को घर आ गया। खोजबीन करने पर पता चला कि गुरुविंदर लालगंज कोतवाली में बंद है। वह उससे मिलने के लिए लालगंज कोतवाली पहुंचा। यहां पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हो सकी। साधू सिंह के मुताबिक उसका बेटा गुरुविंदर सिंह 2012 में दिल्ली में कोचिंग करता था। जहां वह महिला अधिकारी के संपर्क में आ गया। कोचिंग में पढ़ने के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलनेशनशिप में रहने लगे।
महिला अधिकारी ने कोचिंग के दौरान ही उससे शादी व कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया तो बेटे ने परिजनों की सहमति के बाद शादी का फैसला लिया। इस बीच नौ वर्ष तक दोनों पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशनशिप में रहे। साधू सिंह के मुताबिक नौ वर्ष तक उसका बेटा महिला अफसर का पूरा खर्च उठाता रहा।

उसके लिए जेवरात व महंगे कपड़े खरीदे। बाद में महिला अफसर का किसी और से संबंध हो गया। मंगेतर की मिलीभगत से महिला अफसर ने उसके बेटे गुरुविंदर पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पिता ने बेटे व महिला अफसर के बीच व्हाट्सअप पर निजी चैट व दीपावली के शुभकामना संदेश का सबूत भी प्रिंट आउट के साथ शिकायती पत्र में शामिल कर अफसरों को दिया। पिता का आरोप है कि महिला अफसर के दबाव में उसके बेटे को लालगंज पुलिस 13 जनवरी से प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed