फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fearless miscreants looted two lakh rupees from grocery shopkeeper

बेखौफ बदमाशों ने किराना दुकानदार से दो लाख रुपये लूटे

Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fearless miscreants looted two lakh rupees from grocery shopkeeper
नगर कोतवाली के महुली राम जानकी मंदिर के बगल लूट के बाद व्यापारी पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात महुली में किराना दुकानदार को तमंचा सटाकर दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में असलहे लहराते हुए ताला की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में भागदौड़ करती रही। दुकान के भीतर लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के महुली निवासी रूपेश गुप्ता किराना के थोक कारोबारी हैं। मकान के नीचे वाले हिस्से में कारोबार करते हैं। ऊपरी हिस्से में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाश उनकी दुकान पर आ धमके। एक बदमाश का चेहरा खुला था। दो बदमाश अपना चेहरा मफलर से बांधे हुए थे। एक बदमाश ने रूपेश को तमंचा सटा दिया और गल्ले से रुपये निकालकर देने को कहा।
विज्ञापन

इससे वे घबरा गए और काउंटर से रुपये निकालकर दूसरे बदमाश को पकड़ाने लगे। तीसरा बदमाश बाइक पर ही बैठा था। काउंटर से रुपये समेटने के बाद बदमाशों ने रूपेश का मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी देते हुए ताला की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने के दौरान रूपेश ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े, मगर तब तक बदमाश ओझल हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। सरेआम दुकान के भीतर घुसकर कारोबारी से लूट की खबर के बाद व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई। रूपेश ने बताया कि बदमाश करीब दो लाख रुपये लूट ले गए। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि हुलिया के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed