फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fearless miscreants break into Punjab National Bank

बेखौफ बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में लगाई सेंध

Thu, 28 Apr 2022 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Fearless miscreants break into Punjab National Bank
पट्टी कोतवाली के करैला बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने घुसे युवक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बेखौफ बदमाश पंजाब नेशनल बैंक की करैला बाजार शाखा में सेंध लगाकर भीतर घुस गए। हालांकि वह तिजोरी तोड़ने में नाकाम रहे। चोरी करने में अफसल होने पर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद सीसीटीवी में कैद बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के करैला बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बृहस्पतिवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बदमाश भीतर घुस गए। बदमाश बैंक के भीतर लॉकर की चाभी खोजने लगे। उनकी हरकत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होती रही। उन्होंने तिजोरी तोड़ने का भरसक प्रयास किया मगर, कामयाब नहीं हो सके। इस बीच उजाला होने के कारण बदमाश पीछे के रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन

सुबह होने पर व्यापारियों ने बैंक के पीछे लगी सेंध देख बैंककर्मी गोपाल निवासी पूरे देवजानी थाना कंधई को सूचना दी। आनन-फानन में बैंक पहुंचे गोपाल ने घटना की जानकारी बैंक प्रबंधक भोलानाथ सरोज को दी। बैंक में चोरी के प्रयास की खबर मिलते ही प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलने के बाद भीतर घुसी पुलिस ने तिजोरी सुरक्षित देख राहत की सांस ली। पट्टी कोतवाल के मुताबिक सीसीटीवी में कैद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार के दुकानदारों का कहना है कि करैला बाजार में पुलिसकर्मी कभी गश्त करने नहीं आते। बैंक व दुकानों की सुरक्षा रामभरोसे चल रही है। घटना की बाबत शाखा प्रबंधक भोलानाथ सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास चल रहा है। दो बदमाशों का चेहरा खुला हुआ था। ऐसे में उन लोगों को खोजने में आसानी होगी। बैंक में छह बदमाश घुसे थे। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

पट्टी कोतवाली के करैला बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरों द्वारा लगायी गयी सेंध। संवाद

पट्टी कोतवाली के करैला बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरों द्वारा लगायी गयी सेंध। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed