फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fearless cattle smugglers collided with the police car, policemen narrowly escaped

Pratapgarh : बेखौफ पशु तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Fri, 02 Jun 2023 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरेबदल में पशु तस्करों की गाड़ी ने पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की जीप पलटते-पलटते बची। उसमें सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Fearless cattle smugglers collided with the police car, policemen narrowly escaped
पशु तस्करों के वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरेबदल में पशु तस्करों की गाड़ी ने पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की जीप पलटते-पलटते बची। उसमें सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस टक्कर मारने वाली गाड़ी की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन

 

शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो पिकअप वाहन पर गायों को लादकर कुछ तस्कर ले जा रहे है। हरकत में आई जेठवारा पुलिस ने पिकअप का पीछा कर लिया। गाड़ी में एसआई सुमित सिंह, सिपाही अनुराग शुक्ला, पीआरडी जवान उमाकांत जीप में सवार थे। गौरा पूरेबदल गांव के पास भाग रहे पशु तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर पलटते-पलटते बची। उसमें सवार पुलिसकर्मी दहशत में आ गए। कंट्रोल में इसकी सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस सक्रिय हो गई।

विज्ञापन

 

कई घंटे तक सर्च अभियान चलाने के बाद एक वाहन के साथ एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया है। गाड़ी में सवार उसके अन्य साथी फरार हो गए। बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त गाड़ी जेठवारा थाने की है। वह पशु तस्करों का पीछा करते हुए करीब 50 किलोमीटर दूर फतनपुर इलाके में पहुंच गए थे। इस मामले में गाड़ी मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, जानेलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed