फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Father will not be able to see the piece of heart

Pratapgarh News: कलेजे के टुकड़े को नहीं देख पाएगा पिता

Sun, 23 Jul 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Father will not be able to see the piece of heart
ट्रैक्टर से गिरने के बाद रोटावेटर में फंस कर टुकड़े टुकड़े होने के कारण मासूम की अंत्येष्टि कर दी गई थी। ऐसे में घटना की जानकारी मिलने पर मुंबई से लौट रहा पिता विजय बहादुर वर्मा अपने कलेजे के टुकड़े काे आखिरी बार नहीं देख सकेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेत की जोताई के दौरान रामनारायण का पांच वर्षीय नाती हिमांशु ट्रैक्टर पर बैठने की जिद कर बैठा। जिद पूरी न होने पर हिमांशु रोने लगा। यह देख नाना ने ट्रैक्टर रोककर उसे बिठा लिया। अचानक झटका लगने से हिमांशु नीचे गिर पड़ा। फिर रोटावेटर में फंस कर उसके टुकड़े टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर रुकने पर लोगों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अंतू थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौबेपुर निवासी राम नारायण वर्मा के कोई बेटा नहीं है। ऐसे में उसकी इकलौती बेटी ऊषा अपने बच्चों के साथ मायके में रहती है। नाना रामनारायण की आंखों से आंसू गिरना बंद नहीं हो रहा। वहीं मां ऊषा देवी बेटे को याद कर रोते हुए बेसुध हो जा रही थी। एक झटके में हिमांशु उनकी दुनिया से सदा के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed