{"_id":"5f3c25498ebc3e3cbd1064f0","slug":"father-son-killer-not-found-even-after-58-hours-pratapgarh-news-ald2838963194","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 घंटे बाद भी नहीं मिले पिता-पुत्र के हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 घंटे बाद भी नहीं मिले पिता-पुत्र के हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखूपुर में पिता-पुत्र की हत्या केे 58 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनके चार रिश्तेदारों को पकड़कर ले आई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर के रहने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील सह संयोजक आनंद मिश्र उर्फ हरिओम व उनके पिता दयाशंकर की रविवार को जमीन के विवाद को लेकर हो रही पंचायत में पड़ोसियों ने पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
इस मामले में पंचायत कराने वाले दो अधिवक्ताओं समेत 14 लोगों के खिलाफ मृतक आनंद के भाई आशुतोष ने मुकदमा दर्ज कराया। सनसनीखेज वारदात के 58 घंटे बाद भी हत्यारोपियों को पकड़ने में रानीगंज पुलिस नाकाम है। सोमवार की रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के चार रिश्तेदारों को उठा लिया। पुलिस चारों से फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। रानीगंज सीओ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।