{"_id":"6154aeb88ebc3e93ed0076dc","slug":"father-son-death-due-to-tractor-collision-pratapgarh-news-ald3170213179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
Thu, 30 Sep 2021 04:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत प्रियांशु। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
चिलबिला-पट्टी मार्ग पर बुधवार की शाम वीरमऊ गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा निवासी कमलेश (38) बुधवार को पत्नी संगीता (36) व चार साल के बेटे प्रियांशू उर्फ अभि के साथ ससुराल ईशनपुर गया था। वहां से वह कपड़ा खरीदने के लिए शहर चला गया। खरीदारी करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। चिलबिला-पट्टी मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ पेट्रोलपंप के करीब पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े।
ट्रैक्टर का पहिया कमलेश व उसके बेटे अभि के ऊपर से गुजर गया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायल संगीता को मेडिकल कॉलेज ले आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को सूचना दी। पिता-पुत्र के मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।