फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Father shot for protesting against molestation of daughter

पिता को मारी गोली, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Father shot for protesting against molestation of daughter
गोली लगने से घायल मुनेश्वर सरोज। - फोटो : PRATAPGARH
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को गोली मार दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो सवार लोग भाग निकले। घटना को अंजाम देने का आरोप सगे भाई और उसके साथियों पर लगाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लालगंज ले गई।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के परसपुर निवासी मुनेश्वर सरोज (50) का सगे भाई जगेशर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच 15 दिन पहले मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुनेश्वर का आरोप है कि लालगंज पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। थाने पर कुछ देर बैठाने के बाद छोड़ दिया था। मंगलवार को अधिवक्ता से मिलने के लिए वह अपनी बेटी शिमला के साथ शहर गया था। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद वह देर शाम टेंपो से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

सिटी कस्बे के करीब उसका भाई जगेशर बोलेरो से अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा। टेंपो रुकवाकर उसे व उसकी बेटी को जबरन बोलेरो में बैठा लिया। पूरे नेवाजी के करीब उस पर सुलह करने के लिए भाई व उसके साथी दबाव बनाने लगे। वह मना करता रहा। इस बीच बोलेरो सवार लोग उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगे। यह देख मुनेश्वर ने विरोध किया। जिसके बाद उसे और बेटी को बोलेरो से धक्का देकर गिरा दिया। बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे लीलापुर चौकी प्रभारी ने घायल मुनेश्वर को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर उसे खतरे से बाहर बता रहे हैं। लालगंज कोतवाल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आरोपी जगेशर घर पर नहीं मिला। दोनों भाइयों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। फिलहाल घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed