{"_id":"5ca648a0bdec2209dc70d7f2","slug":"father-killed-in-front-of-the-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के सामने ही पिता कर दी निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के सामने ही पिता कर दी निर्मम हत्या
Fri, 05 Apr 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या के बाद रोते परिजन
- फोटो : प्रतापगढ़
मानिकपुर इलाके में खेत से जानवर भगाने को लेकर हुए विवाद में दो युवतियों ने बेटी के सामने ही एक वृद्ध की निर्दयता से हत्या कर दी। शोर पर लोगों को आते देख दोनों भाग निकलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के तरी मऊदारा गांव निवासी वंशीलाल यादव (70) पुत्र सूरजदीन बुधवार की शाम करेंटी गांव स्थित अपने खेत पर गया था। उसके खेत में कुछ जानवर घुसे थे। उसने जानवरों को दूसरी तरफ हांक दिया। इसकी जानकारी पशुओं के मालिक को हुई तो उसके घर की दो महिलाएं वंशी के घर पहुंच गईं और विवाद करने लगीं। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया तो मामला शांत हो गया।
गुरुवार की सुबह वंशीलाल अपनी बेटी पूजा के साथ खेत पर काम करने गया था। सुबह सात बजे ही दोनों युवतियों फिर उसके खेत पर आ गईं और कहासुनी करने लगीं। गालीगलौज के बाद वंशी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवतियों ने वंशी पर पत्थर से प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वंशी के गिरते ही दोनों युवतियां वहां से भाग निकलीं। शोरशराबे पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव घर ले आए।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कुंडा राधेश्याम सहित मानिकपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को आक्रोशित देखकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दोनों आरोपी युवतियों को हिरासत में ले लिया गया। मानिकपुर एसओ का कहना है कि तहरीर न मिलने के कारण अभी मुकदमा नहीं लिखा जा सका है।