फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Father-in-law's breath stopped after hearing the news of rape with daughter-in-law

Pratapgarh News: बहू के साथ दुष्कर्म की खबर सुन ससुर की थम गईं सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law's breath stopped after hearing the news of rape with daughter-in-law
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली बहू के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर सदमे में ससुर की सांसें थम गईं। पट्टी पुलिस बीमारी से मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

इलाके की एक विवाहिता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि एक दिसंबर की रात पड़ोस का रहने वाला आशीष गुप्ता उसके घर में घुस गया। जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू सटा दिया। चीख पुकार सुनकर उसका पति भी आ गया। यह देख आरोपी भाग निकला। उसका पति शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा। जहां आरोपी व उसके दो भाइयों ने मिलकर उसके पति को धमकाया। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि दो दिसंबर को ही घटना की जानकारी उसके ससुर को हो गई। जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी सांसें थम गई। उसने ससुर की मौत का जिम्मेदार दुष्कर्म के आरोपी व उसके भाइयों को ठहराया है। इसके साथ दर्ज मुकदमे के प्रकरण में न्यायालय में बयान दर्ज कराने की भी मांग की है। पट्टी कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है। ससुर के मौत से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली। हालांकि जानकारी करने पर यह पता चला कि उनकी मौत हृदयगति रुकने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed