{"_id":"5f2522728ebc3e9fde7062b4","slug":"father-and-son-die-in-a-fierce-collision-in-a-car-and-truck-in-pratapgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में कार और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, माता-पिता और बेटे की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में कार और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, माता-पिता और बेटे की गई जान
Sat, 01 Aug 2020 07:33 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : pratapgarh
फतनपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित सुवंसा धरी गांव के पास शनिवार सुबह भारी बारिश के दौरान ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती और कार चला रहे बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रूपापुर निवासी राधेश्याम शर्मा (75) की बेटी की शादी जौनपुर के उमरी गांव में हुई है। कुछ दिनों पहले नाती अंश (10) उनके घर आया था। शनिवार को राधेश्याम कार से पत्नी राजपति देवी (70), बेटे भरत भूषण शर्मा (50) योगेंद्र शर्मा (35) और रिश्तेदार राहुल शर्मा (30) के साथ कार से अंश को छोड़ने बेटी के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
कार बड़ा बेटा भरत भूषण चला रहा था। भारी बारिश के दौरान फतनपुर इलाके के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार का गेट काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
घायल सभी छह लोगों को गौरा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राधेश्याम और उनके बेटे भारत भूषण को मृत घोषित कर दिया। राजपति, राहुल शर्मा, अंश शर्मा और योगेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां राजपति की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है। कार से टक्कर के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।