फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fatehpur wins title after defeating Pratapgarh

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ को हराकर फतेहपुर ने जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur wins title after defeating Pratapgarh
स्टेडियम में आयोजित अंडर-17दमंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता फतेहपुर की टीम। कोच
मीराभवन स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयीय अंडर-17 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल प्रतापगढ़ और फतेहपुर के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में फतेहपुर ने मेजबान प्रतापगढ़ को 50 रन से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फतेहपुर ने पहले बल्लेबाजी की। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापगढ़ की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और उसे ट्रॉफी गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फतेहपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापगढ़ की टीम शुरू से ही दबाव में थी। फतेहपुर ने शुरुआती ओवरों में ओपनर बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर प्रतापगढ़ को घुटनों पर ला दिया। मेजबान टीम 83 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अंपायर सतीश श्रीवास्तव और योगेश दुबे ने की। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर माध्यमिक खेल सचिव संतोष कुमार सिंह, संजय प्रजापति, अभिषेक शुक्ला, वीरेंद्र कुमार यादव, विनोद कुमार, विनोद यादव और सुरेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed