फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fate of 267 president and 1548 councilor candidates sealed in ballot boxes

Pratapgarh News: कुंडा में आचार संहिता का उल्लंघन का मामला पहुंचा चुनाव आयोग

Fri, 05 May 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fate of 267 president and 1548 councilor candidates sealed in ballot boxes
प्रतापगढ़ में नगर पंचायत सुवंसा में बनाया गया पिंक बूथ। - फोटो : अमर उजाला।

सपा कार्यकर्ता ने कुंडा विधायक राजा भइया और उनके समर्थकों पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप है कि जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके समर्थक बूथों पर घूम कर मतदाताओं को धमकाकर अपने समर्थक के पक्ष में मतदान करा रहे हैं।

विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह ने निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग को बृहस्पतिवार दोपहर एक शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, उनके साथ ब्लाॅक प्रमुख संतोष कुमार, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, नन्हे सिंह, विवेक सिंह, पुष्पेंद्र, शुभम सिंह आदि लोग बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका कर अपने प्रत्याशी के पक्ष मेें मतदान करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल, नरसिंहगढ़, प्राथमिक विद्यालय रजनपुर, कृपालु इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय पुरना, आदि बूथों पर खुले आम आचार संहिता का माखौल उड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed