{"_id":"5c54890dbdec2259e364e1bb","slug":"farmers-will-get-relief-4-57-516-farmers-will-get-6-6-thousand-rupees-annually-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को राहत, 4,57,516 किसानों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये सालाना का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को राहत, 4,57,516 किसानों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये सालाना का तोहफा
Sat, 02 Feb 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
बजट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के बजट से निकली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के 4,57,516 किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने आ रही है। इस योजना में दो हेक्टेयर अर्थात आठ बीघे से कम जमीन वाले किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब आम किसानों की आर्थिक मदद की जाएगी। गौ पालन और मत्स्य पालन के लिए कर्ज लेने वाले किसानों को दो प्रतिशत छूट देने से भी किसानों को काफी बल मिलेगा।
मोदी सरकार ने अंतिम बजट में किसानों का दिल जीतने का प्रयास किया है। खेतीबाड़ी करने वाले छोटे किसानों के लिए मोदी सरकार ने जैसे दरवाजा ही खोल दिया है। जिले में 4,57,516 किसान ऐसे हैं, जिनके पास आठ बीघे से कम जमीन है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू होने से यह किसान लाभान्वित होंगे। तीन किश्तों में मिलने वाली इस धनराशि से किसानों के लिए खाद और पानी की व्यवस्था करना आसान हो जाएगा।
साल भर में छह हजार रुपये देने का तोहफा देने के साथ ही गौ पालन और मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देने के लिए कर्ज में दो प्रतिशत की छूट देने का फैसले से अधिकांश किसान लाभान्वित होंगे। सालाना छह हजार रुपये मिलने की घोषणा होने से किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका विकास खंड के उमरी गांव के पूर्व प्रधान नागेंद्र बहादुर सिंह कहते हैं मोदी सरकार की यह घोषणा काबिले तारीफ है। छतरपुर के बीडीसी बलवंत सिंह ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों की दशा सुधारने की दशा में मोदी सरकार का प्रयास सार्थक होगा।
फरवरी में मिल सकती है पहली किश्त
किसानों को साल में छह हजार रुपये तीन किश्तों में मिलेंगे। दो-दो हजार रुपये तीन बार दिए जाएंगे। सरकार ने योजना को दिसंबर 2018 से लागू किया है। दिसंबर और जनवरी का माह बीत चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फरवरी माह में तीन माह पूरे होते ही किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की पहली किश्त भेजी जा सकती है। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बुढ़ापे में श्रमिकों को मिला सहारा
प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना के तहत साठ साल के ऊपर के श्रमिकों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने के फैसले से बुजुर्ग श्रमिकों में खुशी की लहर है। श्रमिकों का मानना है कि साठ साल से पहले की उम्र में कुछ न कुछ करके खाने भर का व्यक्ति कमा लेता है, मगर साठ साल के बाद हाथ-पैर जवाब दे देते हैं। ऐसी दशा में वह दूसरों पर आश्रित हो जाता है। इसलिए सरकार की यह योजना पूरी तरह लाभकारी है।
आंगनबाड़ी और आशा बहुओं का बढ़ा मानदेय
लंबे समय से मांग कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं के मानदेय में भी वृद्धि हो गई है। मोदी सरकार के इस फैसले से महिलाएं बेहद खुश हैं। हालांकि शाम तक यह जानकारी करती रहीं कि उनके मानदेय में कितनी बढ़ोतरी हुई है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रांतीय संगठन मंत्री रेखा शुक्ला ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की आवाज सुनने के बाद मानदेय में बढ़ोतरी करके सराहनीय कदम उठाया है।