फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmers will be able to compensate crop loss through insurance

Pratapgarh News: बीमा से फसल बर्बादी की भरपाई करा सकेंगे किसान

Tue, 25 Jul 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to compensate crop loss through insurance
प्राकृतिक आपदा से प्रति वर्ष सैंकड़ों किसानों की उपज खराब हो जाती है। अब किसान उड़द, मूंग , मक्का, धान, बाजरा, अरहर, ज्वार की फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए 31 जुलाई तक फसल बीमा करा सकते हैं। बैंकों से केसीसी लेने वाले किसानों के फसलों का बीमा स्वत: हो जाता है, जबकि गैर ऋणी किसानों को बीमा कराना पड़ेगा।
विज्ञापन





किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने वाले किसानों को महज सूचना देने पर निरीक्षण के सापेक्ष राहत धनराशि मिल जाती है। बीमा कराने वाले किसानों को प्रीमियम के तौर पर 1.5 प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि फसल नुकसान को लेकर चिह्नित क्षेत्रों में चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान किसी भी प्रकार की जानकारी और सुझाव या नुकसान की जानकारी देने के लिए टोलफ्री नंबर 18008896868 या बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002005142 पर किसान संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विकास खंड के कृषि बीज भंडार, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान किसी भी सहज जनसेवा केंद्र से आधार, बैंक पासबुक और खेत की खतौनी देकर फसल बीमा करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक दैवीय आपदा से फसलों के नष्ट होने पर बीमा कंपनी को 72 घंटे के अंदर सूचना देना अनिवार्य है। तभी राहत राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed