{"_id":"5f89f0008ebc3e2787335863","slug":"farmers-came-to-collect-potato-seeds-broken-patience-uproar-pratapgarh-news-ald289163145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू के बीज लेने पहुंचे किसानों का टूटा धैर्य, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के बीज लेने पहुंचे किसानों का टूटा धैर्य, हंगामा
विज्ञापन
आलू के बीज लेने उद्यान विभाग द्वारा आलू के बीज वितरण में देरी पर किसानों को धैर्य जवाब दे गया। बृहस्पतिवार रात से ही आलू के बीज की आस लगाए कार्यालय के सामने बैठे किसानों ने लेटलतीफी पर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख कर्मचारी पीछे के दरवाजे से भाग निकले। किसानों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद किसानों को बारी-बारी से बीज का वितरण कराया गया।
किसानों को सस्ता आलू का बीज मुहैया कराना उद्यान विभाग को शुक्रवार को भारी पड़ गया। तीन सौ क्विंटल आलू के बीज की मांग करने वाले विभाग को सिर्फ 92 क्विंटल बीज ही मिला। जबकि बीज खरीदने वाले किसानों की संख्या सैकड़ों में थी। बृहस्पतिवार रात से ही बीज खरीदने के लिए किसानों का जमावड़ा उद्यान विभाग कार्यालय पर लग गया।
सुबह करीब पांच बजे आलू लदा ट्रक उद्यान विभाग पहुंचते ही किसानों की बेसब्री भी टूटने लगी। सुबह सात बजे कर्मचारी पहुंचे पर बीज वितरण में हो रही देरी को देखकर किसान हंगामा करने लगे। कर्मचारी बवाल की आशंका को देख कार्यालय छोड़ भाग निकले। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में सीओ सिटी अभय पांडेय पीएसी लेकर उद्यान विभाग पहुंचे। सीओ सिटी ने हंगामा कर रहे किसानों को कतार में खडे़ होने के लिए कहा लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। जिसके चलते हंगामा कर रहे किसानों पर हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद किसानों को बारी-बारी से बीज का वितरण कराया गया।
जिला उद्यान अधिकारी अनिल दुबे ने बताया कि भीड़ इतनी अधिक थी, कि किसानों को नियंत्रित करने में पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद किसानों को बीज का वितरण किया गया। अगर, शासन द्वारा आलू का बीज दोबारा उपलब्ध कराया जाता है तो किसानों को वितरित कराया जाएगा।
बाजार से सस्ता बीज मिलने पर उमड़े किसान
खुले बाजार में आलू का बीज 3500 रुपये प्रति क्विटंल है, जबकि उद्यान विभाग में 3150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज का वितरण किया गया। उद्यान विभाग से मिलने वाला बीज फाउंडेशन का था। खुले बाजार में बगैर शोधित बीज मिल रहा है।
बीज नहीं पाने वाले नेता दे रहे हैं धमकी
आलू का बीज नहीं पाने वाले नेता जिला उद्यान अधिकारी को फोन करके धमकी दे रहे हैं। नेताओं ने पहले फोन करके अपने लिए बीज अलग रखवाने को कहा था। मगर किसानों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उनके सामने से ही ट्रक से उतरवाकर लाइन में खड़े किसानों को वितरित कर दिया गया। विभाग में इस बात की चर्चा जोर शोर से हो रही है कि आलू वितरित होने से नाराज नेता उनका तबादला कराने की धौंस दे रहे हैं।