फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmers are being misled: Vinod Sonkar

किसानों को किया जा रहा गुमराह : विनोद सोनकर

Sat, 19 Dec 2020 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being misled: Vinod Sonkar
हीरागंज में आयोजित खाट पंचायत में शामिल कौशांबी सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : PRATAPGARH
कृषि कानून किसानों के हित में हैं। कुछ लोग किसानों को गुमराह करते हुए पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि केंद्र की मोदी सरकार 2014 से ही किसानों के हित में कार्य कर रही है। पूर्व की सरकार में देश का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर रहता था।
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि किसानों को आत्महत्या नहीं करने देंगे। किसानों को मजबूत करने के लिए सरकार ने किसान सम्मान निधि देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। अब किसानों को साल में 6000 रुपये मिल रहे हैं। यही नहीं, किसानों को फसल का बीमा दिया गया। किसान के खेत में पैदा हुए अनाज को सरकार समय से खरीदकर उनके खाते में रुपये भेज रही है।
विज्ञापन

किसानों के हित में केंद्र सरकार ने बिल पास किए। इसके विरोध में पिछले कई दिनों से कुछ लोग किसानों के हमदर्द बनकर विरोध कर रहे हैं। जब देश का किसान आत्महत्या कर रहा था तो यह लोग नहीं दिखाई दिए। सभी को केंद्र सरकार के पारित बिल को पढ़ना चाहिए। इसमें किसी भी तरह से किसानों का नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पप्पन, पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, उदय शंकर पांडेय, एसपी सोनकर, भूपेंद्र तिवारी, अमरजीत सिंह, राजेश साहू, राममनोहर मौर्य, गुड्डू पांडेय, विजयपाल सरोज, मनोज पटेल, हंसराज मिश्र, पवन ओझा, प्रधान लालजी पटेल, संदीप सोनकर, शर्मिला सरोज, अतुल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed