फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmers and youths cheated by false promises: Pallavi

झूठे वादों से छले गए किसान और नौजवान: पल्लवी

Wed, 02 Dec 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers and youths cheated by false promises: Pallavi
मंगरौरा के कमेरा चेतना रैली के साथ कोनी बाजार पहुंची अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल। - फोटो : PRATAPGARH
मंगलवार को कमेरा चेतना यात्रा की अगुवाई कर रहीं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल सदर विधानसभा क्षेत्र के कोनी बाजार पहुंचीं। इस दौरान वह किसानों व नौजवानों की समस्याओं से रूबरू हुईं। गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पल्लवी ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने किसानों व नौजवानों से झूठे वादे कर उन्हें छला है।
विज्ञापन

आज किसान परेशान हैं। उनका शोषण हो रहा है। यही हाल नौजवानों का है। बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार देने के सारे वादे फेल साबित हुए हैं। बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। हत्या, लूट, छिनैती व बलात्कार की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम है। कुंभकरणी नींद में सो रही सरकार को जगाने के लिए ही कमेरा चेतना रैली निकाली जा रही है। संचालन प्रदेश महासचिव अशोक कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल, महेश चंद्र, अच्छेलाल पटेल, प्यारे लाल, रामचंद्र, राम सरोज वर्मा, आत्माराम पटेल, रवि शंकर पटेल, अनारकली, सुनीता पटेल, आशा सरोज, मीडिया प्रभारी यशवंत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में स्मार्ट मीटर में हुई गड़बड़ी के सभी आंकड़े सरकार के पास होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। तरह-तरह के बहाने बनाकर उपभोक्ताओं को उनके मुद्दों से भटकाया जा रहा है। मंगलवार को कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मीटरों के जरिए उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने मांग की है कि जिन जगहों पर चेक मीटर लगा दिए गए हैं, उपभोक्ताओं से इसका कोई चार्ज न वसूला जाए। सर्वर आधारित डाटा पर कार्रवाई कर सभी 12 लाख मीटरों को बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed