फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   yogi government increases debt relief scheme area

दो बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों को भी मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

Sat, 28 Oct 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 28 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
yogi government increases debt relief scheme area
भारतीय करंसी
योगी सरकार ने अपना ही फैसला पलटते हुए किसानों को राहत दी है। अभी तक दो बैंकों से फसली ऋण लेेने वाले किसानों का कर्ज नहीं माफ करने का फैसला लिया गया था। इससे जिले के 19,428 किसानों को झटका लगा था। मगर अब उन किसानों का भी कर्ज माफ होगा, जिन्होंने दो शाखाओं से फसली ऋण लिया है।  
विज्ञापन


पिछले दिनों योगी सरकार ने जिले के 19,428 किसानों को कर्जमाफी के दायरे से इसलिए बाहर कर दिया था कि उन्होंने बैंकों को गुमराह करके दो शाखाओं से ऋण प्राप्त कर लिया था। मगर ऋणमाफी के अंतिम चरण में ऐसेे किसानों का भी कर्ज माफ करने का फैसला किया गया है। शासन के इस फैसले से किसानों के  चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान बिखर गई है। किसानों का कर्ज तो माफ होगा, मगर उसकी सीमा एक लाख रुपये ही होगी। दो अलग-अलग शाखाओं से किसानों ने भले ही भारी भरकम कर्ज ले रखा है, मगर एक लाख रुपये तक का ही ऋण माफ किया जाएगा। अगर एक भी शाखा में मानक पर खरे उतरते हैं, तो उनका कर्जा माफ कर दिया जाएगा। अगर मानक पर खरे नहीं उतरते हैं, तो उनकी कर्जमाफी संभव नहीं होगी। जिले में 67,585 किसानों का कर्जा माफ करने का लक्ष्य रखा गया था। मगर अभी तक तीनों चरणों में 40,000 किसानों के 216 करोड़ रुपये ही माफ किए गए हैं। इस फैसले से कर्जमाफी का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत भरी सांस ली है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed