फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmer riding moped dies due to collision with truck

Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत

Sun, 26 Nov 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Nov 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer riding moped dies due to collision with truck
थरिया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर ट्रक को पीछे मोड़ते समय चालक ने मोपेड सवार किसान प्रेमशंकर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। खबर घर मिलने पर परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा निवासी प्रेम शंकर मिश्र (55)खेती कर परिवार का गुजर बसर करते थे। रविवार दोपहर मोपेड लेकर रामापुर बाजार सामान लेने जा रहे थे। थरिया पेट्रोल पंप पर चालक ट्रक लापरवाही के साथ पीछे कर रहा था। इससे मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन




आसपास के लोगों ने घायल को गौरा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। वह बिलखते हुए सीएचसी पहुंचे। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की मदद से ट्रक की तलाश कर रही है। मृतक के तीन बेटे हैं, जो रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed