{"_id":"685d868d6cb17459a8029357","slug":"farmer-dies-after-being-electrocuted-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-142401-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। अस्पताल से शव लेकर लोग घर पहुंचे तो चीखपुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
लालगंज कोतवाली के पुरवारा कटरा मातादीन निवासी 70 वर्षीय राम कृपाल यादव बृहस्पतिवार की सुबह खेत की सिंचाई करने के लिए विद्युत मोटर में केबल जोड़ रहे थे। इस बीच अचानक करंट की चपेट में आकर वह झुलस गए।
जानकारी होने पर परिवार के लोग निजी वाहन से लेकर लालगंज ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग शव लेकर घर लौट आए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, सूचना मिलने पर उचित कार्रवाई होगी।