{"_id":"69f4e68143620fa9900df7c8","slug":"family-refused-to-marry-student-hanged-herself-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-166754-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: परिजनों ने शादी से किया इन्कार, फंदे पर झूली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: परिजनों ने शादी से किया इन्कार, फंदे पर झूली छात्रा
विज्ञापन
फतनपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात बीए की छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने प्रेमी से शादी करने को इन्कार किया था। इस बात से नाराज छात्रा ने खुदकुशी कर ली।
बताया गया कि बीए की छात्रा का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ शादी की जिद पर अड़े थे। परिजनों के अनुसार, छात्रा शाम को आटा पिसवाने चक्की पर गई थी। लौटते समय रास्ते में मिले प्रेमी ने रोककर साथ चलने की बात कही।
आसपास के लोगों के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। इसके बाद घर पहुंची छात्रा सीधे अपने कमरे में चली गई। देर रात दुपट्टे के फंदे से पंखे के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने रोशनदान से झांका तो छात्रा फंदे से लटकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि छात्रा युवक से शादी की जिद पर अड़ी थी लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया था। इससे नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। तहरीर मिली है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।