{"_id":"656cc1de59790b264d02877a","slug":"family-members-created-ruckus-over-the-murder-of-kotedar-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-273410-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोटेदार की हत्या के आरोप में परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोटेदार की हत्या के आरोप में परिजनों ने काटा हंगामा
Sun, 03 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कई लोगों के खिलाफ तहरीर, वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुंडा। मानिकपुर के दल्लहा मुबारकपुर के कोटेदार फूलचंद सोनकर की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने रविवार को हंगामा काटा। गांव के कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। मौके पर पहुंचे सीओ कुंडा की ओर से जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिए जाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
शनिवार की सुबह कोटेदार फूलचंद घर से निकले थे। करीब दस बजे शव आम के बाग में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव लेकर परिजन घर पहुंचे। अंतिम संस्कार करने से पहले परिजन हत्या करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ अजीत सिंह ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया। उनके समझाने के बाद रविवार को मृतक कोटेदार के बेटे साहिल सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कई लोगों पर पिता को हत्या का आरोप लगाया। कहा, कई लोग उन्हें साथ लिवा ले गए थे। जबरन शराब पिलाने के बाद उन्हें उठाकर बाग की ओर ले गए थे।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया। एसओ जय शंकर भारती ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट नहीं है। तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।000
शराब की दुकान से चोरी
जेठवारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे बसावन के अभेन्द्र सिंह की बाजार में बियर की दुकान है। शनिवार की रात चोर दुकान में सेंध लगाकर 40000 नकद और हजारों रुपए की शराब चुरा ले गए। रविवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को तहरीर दी गई है।