फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Family adamant on helping 50 lakhs by keeping the dead body at home, suing the driver

Pratapgrh News : शव घर पर रखकर 50 लाख की मदद पर अड़े परिजन, चालक पर मुकदमा

Tue, 12 Oct 2021 12:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 12 Oct 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Family adamant on helping 50 lakhs by keeping the dead body at home, suing the driver
पीआरवी की टक्कर से मृत बनवारी लाल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस वाहन की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। घरवाले 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ प्रधानमंत्री आवास की मांग कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से मिली दस हजार रुपये की मदद लौटा दी। उधर, अंतू पुलिस ने घटना में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के इशीपुर निवासी बनवारीलाल प्रजापति नगर कोतवाली के पूरेओझा में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता था। रविवार को वह अपने ससुर संतलाल प्रजापति निवासी रायपुर कला नगर कोतवाली को लेकर भदौसी गया था। वहां से लौटते समय पूरे अंती में सामने से आई पुलिस की पीआरवी वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बनवारी की मौत हो गई। बाद में संतलाल प्रजापति ने भी दम तोड़ दिया। ससुर व दामाद के मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इस मामले में विमला देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रविवार की देर शाम इशीपुर में बनवारी के शव का अंतिम संस्कार हो गया। उधर, संतलाल प्रजापति के शव का अंतिम संस्कार करने से घरवालों ने इनकार कर दिया। वे 50 लाख रुपये व प्रधानमंत्री आवास की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अभय पांडेय ने परिवार के लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस की ओर से परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपये दिए गए। जिसे बाद में परिजनों ने यह कहते हुए लौटा दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। इस पर एसडीएम व सीओ सिटी लौट गए। एहतियात के तौर पर सिटी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी गांव में तैनात हैं।
 

पीआरवी की टक्कर से मृत संतलाल। फाइल फोटो

पीआरवी की टक्कर से मृत संतलाल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

 

अंतू थाने के पूरे अंती में पीआरवी की टक्कर से मृत लोगों का शव घर पहुंचने पर जुटी भीड़। संवाद

अंतू थाने के पूरे अंती में पीआरवी की टक्कर से मृत लोगों का शव घर पहुंचने पर जुटी भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed