फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Families adamant on performing funeral in front of killer's house

हत्यारोपी के घर के सामने अंतिम संस्कार करने पर अड़े परिजन, दो घंटे बाद थमा आक्रोश

Fri, 13 Mar 2020 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Families adamant on performing funeral in front of killer's house
लालगंज के जसमेढा में युवक के शव का अंतिम संस्कार करते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
अपहरण के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतारे गए युवक का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। वह हत्यारोपी के घर के सामने ही शव दफनाने पर अड़ गए। पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद वह किसी तरह माने।
विज्ञापन

तब जाकर उसका अंतिम संस्कार किया जा सका। उधर, हत्या के आरोपी पूर्व प्रधान के पुत्र व उसके साथी की तलाश के लिए पुलिस की टीमाें का गठन किया गया है।
लालगंज कोतवाली के जसमेढ़ा निवासी अरंविंद प्रजापति बीती छह मार्च को पूर्व प्रधान के पुत्र उत्तम द्विवेदी उर्फ पप्पू के साथ एक ढाबे पर खाना खाने गया था। यहां पार्टी के बाद पूर्व प्रधान के पुत्र समेत चार लोगाें ने उसका अपहरण कर लिया। मामले में अरविंद के पिता की ओर से पूर्व प्रधान के पुत्र समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान के पुत्र के दो साथियाें को हिरासत लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अरविंद का शव बुधवार को मानिकपुर इलाके में गंगा नदी से बरामद कर लिया। छानबीन में सामने आया कि पूर्व प्रधान के पुत्र समेत चार लोगाें ने अरविंद का अपहरण कर हाथ-पैर बांध दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में शव ले जाकर गंगा नदी में लेहदरी पुल से नीचे फेेंक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। रातभर पुलिस पहरे में शव को रखा गया। गुरुवार की सुबह घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शव को हत्यारोपी पूर्व प्रधान के पुत्र उत्तम द्विवेदी के घर के सामने दफनाने का प्रयास शुरू कर दिया।
परिजनों ने शव हत्यारोपी के घर के सामने ले जाने के लिए उठाया तो पुलिस ने किसी तरह रोका। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन घरवाले शव को आरोपी के घर के सामने ही दफनाने पर अड़े रहे। करीब दो घंटे की जद्दोजहद व मान-मनौवल के बाद पुलिस ने परिजनाें को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार किया। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने खेत में पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।
इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, परिजनाें के आक्रोश को देखते हुए पुलिस अफसराें ने टीमाें का गठन कर फरार चल रहे हत्यारों की गिरफ्तार का प्रयास तेज कर दिया है। दो हत्यारोपी पुलिस के हाथ पहले ही लग चुके हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी देर रात तक कोतवाली में रुक कर मामले का शीघ्र खुलासा करने के लिए दिशा निर्देश दिया। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्यारोपियाें की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed