{"_id":"66183d8793737c83d60244e6","slug":"fake-payment-of-rs-65-lakh-by-ordering-coal-case-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-354711-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोयला मंगवाकर किया साढ़े छह लाख का फर्जी भुगतान, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोयला मंगवाकर किया साढ़े छह लाख का फर्जी भुगतान, केस
Fri, 12 Apr 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। लखनऊ की एक कंपनी के माध्यम से एक ट्रक कोयला मंगवाकर फर्जी भुगतान करने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।
लखनऊ के आईआईएम रोड निवासी सुशांत वर्मा नमितांश इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालक हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि लालगंज के राजन सिंह ने बीस मार्च को उनकी कंपनी के माध्यम से 28 टन कोयला मंगवाया था। कंपनी के कर्मचारी राहुल सिंह को कोयला उतरवाकर इसके बाद एक लाख रुपये का फर्जी आरटीजीएस रसीद दिया। साथ ही पांच लाख सत्तावन हजार रुपये का भुगातन भी करने की बात कही। दोनों भुगतान फर्जी थे।
शिकायत पर आरोपी राजन सिंह के खिलाफ बुधवार की रात धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।