{"_id":"662032025ec88ef3e00e10d6","slug":"fake-labor-inspector-arrested-police-sent-him-to-jail-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-115615-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फर्जी लेबर इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फर्जी लेबर इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
लेबर इंस्टपेक्टर का फर्जी आईकार्ड दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर धौंस दिखाना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर पेट्रोल पंप पर रात के समय निजी कार से दो लोग पहुंचे। अपने को लखनऊ का लेबर इंस्पेक्टर बताकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करने लगे। क्षेत्र में गश्त कर रही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बारे में जानकारी जुटाई। इस पर एक फर्जी लेबर इंस्पेक्टर का कार्ड दिखाकर धौंस जमाने लगा। लेबर इंस्पेक्टर का आईकार्ड देख थानाध्यक्ष संतोष सिंह को शक हुआ तो उन्होंने जांच-पड़ताल की। पता चला कि लेबर इंस्पेक्टर की आईडी फर्जी है।
फर्जी लेबर इंस्पेक्टर का आईकार्ड दिखाकर धौंस दिखाने वाले सुभाष शर्मा निवासी 3/524 सेक्टर 3 जानकीपुरम थाना जानकीपुरम लखनऊ पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। फर्जी लेबर इंस्पेक्टर के साथी संदीप मिश्रा निवासी करौंदी कलां जनपद सुल्तानपुर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों जिस कार से घूम रहे थे उसे भी पुलिस ने सीज कर दिया है।