फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Failed to buy wheat, now preparing to buy paddy

Pratapgarh News: गेहूं खरीदने में फेल , अब धान खरीदने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Failed to buy wheat, now preparing to buy paddy
किसानों का गेहूं खरीदने में फेल रहने वाला विपणन विभाग अब धान बेचने वाले किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए कह रहा है। जबकि अभी किसान धान की रोपाई तक नहीं कर पाए हैं। जब किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं तो बेचने की तैयारी में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे कराएं।
विज्ञापन




जिले में लक्ष्य का ढाई प्रतिशत गेहूं खरीदने वाला विपणन विभाग, किसानों से धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने को कह रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक जुलाई से पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। धान बेचने के इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन




धान का निर्धारित समर्थन मूल्य 2183 प्रति क्विंटल एवं ग्रेड-ए का धान 2203 प्रति क्विंटल की दर से लिया जाएगा। धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में करने की व्यवस्था है। कृषक अपना आधार कार्ड, विक्रय करने वाले सदस्य के आधार कार्ड, भूजोत संबंधी अभिलेख, सत्यापित खतौनी एवं आधार से मोबाइल नंबर से पंजीकरण करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------



-गेहूं खरीद से पूर्व पंजीकृत किसानों को धान



विक्रय के लिए नहीं कराना होगा पंजीकरण



खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं व धान खरीद के लिए पूर्व में पंजीकरण करा चुके किसानों को धान विक्रय के लिए पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed