फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now roadway bus will run from toppers village

टॉपर राधा और गार्गी के गांव से अब चलेगी रोडवेज बसंे

Fri, 06 Oct 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
now roadway bus will run from toppers village
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले की हाईस्कूल टॉपर राधा तिवारी और गार्गी दुबे के गांव से रोडवेज बस चलेगी। लखनऊ में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव में प्रतिभाग करने पहुंची छात्राओं को परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने इस बात का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को उपमुख्य मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि मेधावियों के गांव तक चमचमाती हुई सड़कें  बनाई जाएंगी। संडवा चंद्रिका विकास क्षेत्र के छतरपुर ग्राम पंचायत की रहने वाली हाईस्कूल की टॉपर राधा तिवारी और पट्टी इलाके के बिरौती गांव निवासी इंटरमीडिएट की टॉपर गार्गी दुबे के गांव तक पक्की सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका है। इसलिए परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का आश्वासन सच साबित हो सकता है। इन दोनों बालिकाओं के गांव से रोडवेज सेवाएं प्रारंभ होगी। तीन अक्तूबर को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, मेट्रो से लखनऊ की सैर करने के पल को नहीं भुला पाने वाली छात्राओं ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की है। हाईस्कूल की टॉपर राधा तिवारी के  बाबा सुरेश प्रसाद तिवारी ने कहा कि अमर उजाला ने बेटी का सम्मान करते हुए ऊंचाई की उस बुलंदी पर पहुंचा दिया है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इंटरमीडिएट की टॉपर गार्गी दुबे के पिता चंद्रिका इंटरमीडिएट कॉलेज में अध्यापक है। उन्होंने ने भी अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed