{"_id":"57bb44f34f1c1bc21fd4f721","slug":"facilities-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर दौड़ेगी लखनऊ डीएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर दौड़ेगी लखनऊ डीएमयू
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़-लखनऊ के बीच चलने वाली डीएमयू मंगलवार से दोबारा ट्रैक पर दौडे़गी। इस आशय का मैसेज प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन को सोमवार को प्राप्त हो गया है। मैसेज मिलने के बाद रेल प्रशासन तैयारी करने में जुट गया है। एक साल पहले प्रतापगढ़-लखनऊ के बीच चल रही डीएमयू को रेलवे ने बंद कर दिया था। इसकी वजह डीएमयू के समय लखनऊ साइड की कई ट्रेनों का होना बताया गया। एक साल बाद रेलवे ने इस ट्रेन के दोबारा रेलवे पटरी पर दौड़ाने का निर्णय लिया है। सीएमआई आरएस चौरसिया ने बताया कि डीएमयू ट्रेन मंगलवार से प्रतिदिन लखनऊ-प्रतापगढ़ के बीच चलेगी। कंट्रोल से मैसेज कर दिया गया है।
डीएमयू का ठहराव रूट के सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर होगा। इससे यात्रियोें को सहूलियत होगी। सीएमआई आरएस चौरसिया ने बताया कि जो किराया पैसेंजर का वही किराया डीएमयू का भी रहेगा। डीएमयू के चलने से साढ़े तीन घंटे के अंतराल पर लखनऊ रूट के लिये चार गाड़ियां हो जा रही हैं। साढ़े चार बजे कानपुर इंटरसिटी, पांच बजे डीएमयू छह बजे पीएल शटल, सात बजे वाराणसी इंटरसिटी रहेगी।