{"_id":"5d0694778ebc3e4315133720","slug":"face-to-face-biking-two-youths-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने टकराईं बाइक, दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने टकराईं बाइक, दो युवकों की मौत
Mon, 17 Jun 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत युवक के बिलखते परिजन।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर इलाके के लखहरा में बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अभिषेक गौड़ (19) शुक्रवार को अपने भाई विशेष कुमार (13) के साथ अपने बुआ के घर कै रा गया था। रविवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा स्थित ब्लाक के समीप किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अठेहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जा भिड़े। हादसे में अभिषेक की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में उसका छोटा भाई विशेष कुमार समेत दूसरी बाइक से आ रहे उदयपुर इलाके के नसीरपुर निवासी रामकरन सरोज (23) व अजय कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एंबुलेंस से सांगीपुर सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभिषेक गौड़ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप घायल विशेष कुमार, रामकरन व अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में अजय कुमार की हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे लेकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल जा रहे थे।
रास्ते में उसकी भी सांसें थम गईं। सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को तत्काल हर संभव सहायता पहुंचाई गई है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
पल भर में मातम में बदल गईं खुशियां
उदयपुर(ब्यूरो)। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में काल के गाल में समाए अजय के बड़े भाई दिनेश कुमार की 18 जून को शादी होनी थी। इसको लेकर परिजन तैयारी में व्यस्त थे। रविवार को परिजन शादी की रस्म पूरी कर रहे थे। तभी अजय बिजली का सामान लेने सांगीपुर जाने की बात कहकर निकल पड़ा। परिजनों के साथ घर पर रिश्तेदार व पड़ोसी गीत-संगीत के साथ तेल की रस्म पूरी कर रहे थे।
तभी अजय के हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। जिससे परिजन सारा कार्यक्रम छोडक़र उसके इलाज के लिए रवाना हो गए। प्रयागराज जाते समय रास्ते में अजय की मौत के साथ ही परिवार में शादी को लेकर छाईं खुशियां मातम में बदल गईं। घर में शुरू हुए मांगलिक कार्यक्रम की जगह रोना-पीटना मच गया।