{"_id":"64259bbab1aed9f0970493e4","slug":"extortion-of-20-lakhs-sought-from-the-relatives-of-the-missing-boy-pratapgarh-news-c-3-1-92015-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लापता बालक के परिजनों से मांगी 20 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लापता बालक के परिजनों से मांगी 20 लाख की रंगदारी
Thu, 30 Mar 2023 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 30 Mar 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमई गांव का बालक बीते 26 मार्च से है लापता, परिजनों से आरोपियों ने की है मोबाइल पर बात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। संदिग्ध दशा में लापता बालक के परिजनों के मोबाइल पर बात करते हुए अज्ञात बदमाशों ने 20 लाख रुपए नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी है। मामले की जानकारी पर पुलिस के साथ ही सर्विलांस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमई गांव में रहने वाले करमचंद्र सरोज का बेटा अमित कक्षा चार में पढ़ता है। वह 26 मार्च को स्कूल के लिए निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। पीड़ित ने बेटे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है। आरोप है कि करमचंद्र के मोबाइल पर बात करते हुए अज्ञात बदमाशों ने उससे 20 लाख रुपए उसने नहीं दिया तो उसके बेटे की हत्या हो जाएगी। पीड़ित से मोबाइल पर बात करने वाले आरोपियों ने उसे रुपए लेकर रायबरेली बुलाया है। मामले की जांच कर रही मानिकपुर पुलिस स्वॉटटीम के सहयोग से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार की शाम मानिकपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने नई बाजार में दबिश देकर कुछ लोगों को उठाया। मानिकपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा होगा।