फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Explosions from short circuit in power station

विद्युत स्टेशन में शार्ट सर्किट से होने लगे धमाके

Mon, 29 Jul 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Explosions from short circuit in power station
निवार की शाम को शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद कुंडा विद्युत स्टेशन से निकलता धुआं। - फोटो : PRATAPGARH
विद्युत स्टेशन में शार्ट सर्किट से होने लगे धमाके
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, क्षेत्र के कई इलाकों की आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। विद्युत स्टेशन में शनिवार की शाम अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने के साथ ही धमाके होने लगे। आग इतनी विकराल थी कि किसी की हिम्मत उस तरफ जाने की नहीं हो रही थी। किसी तरह से विद्युत स्टेशन के ट्रांसमिशन का गेट खुलवाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से विद्युत स्टेशन के कई उपकरण जल गए। इससे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई है।
कुंडा विद्युत स्टेशन में शनिवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के साथ ही उसमें धमाके होने लगे। आग की लपटें कर्मचारियों के साथ ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी लग गई। इसकी सूचना अधिकारियों को मिली तो मौके पर भारी संख्या में कर्मचारी पहुंच गए। आग लगने के साथ हो रहे धमाके के कारण किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत ही नहीं पड़ रही थी। काफी देर बाद पहले मुख्य लाइन के कटने की सूचना को पुष्ट किया गया। इसके बाद लोग आग बुझाने के लिए अंदर घुसे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन इस दौरान विद्युत स्टेशन में लगा स्विचयार्ड में 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर और सीटीएस जल गया। इसके अलावा कई मोटी केबिलें भी आग में स्वाहा हो गईं। इस दौरान लाखों रुपये के उपकरण स्वाहा हो गए। इसके चलते मानिकपुर, कालाकांकर, कुसुवापुर, बहोरिकपुर जेठवारा, बिहार, बाघराय, हथिगवां सहित सैकड़ों गांव में अंधेरा छा गया। उधर शनिवार की शाम लोदीपुर गांव के पास 132 केवीए की लाइन का तार टूट गया। शाम को ही मकैनिकों की टीम ने नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद इसकी पूरी तरह से इसे ठीक करने में हफ्ते भर का समय लगने की बात कही गई। हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कस्बे की विद्युत व्यवस्था भी बहाल करने की जिम्मेदारी थी। इसके चलते रेलवे विभाग से बात की गई। बाद में लालगंज से कनेक्ट करके कस्बे की व्यवस्था बहाल की गई। हालांकि इसे दो-दो घंटे पर टाउन वन और टाउन टू में बांटा जाता रहा। उधर गांवों में एक बार फिर से बिजली की परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

सैकड़ों घरों में उड़ गए इलेक्ट्रिक सामान
कुंडा। विद्युत स्टेशन में आग लगने के कारण सैकड़ों घरों में में लगे विद्युत उपकरण भी जल गए। काफी लोगों के बोर्ड, टीवी, फ्रिज पंखे आदि जलने के कारण समस्या खड़ी हो गई। शाम के समय जब विद्युत स्टेशन में आग लगी तो उसी समय एकाएक हाईवोल्टेज करंट एलटी लाइन में भी दौड़ गया। इसके चलते यह घटना हुई। कई जगह तो बोर्ड भी जलकर लटक गए। इसी तरह से इलाहाबाद बैंक में भी अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। बाद में बैंक कर्मियों को फोन करके बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। कस्बे में लाइन तो रात के 11 बजे चला दी गई थी लेकिन लोगों के घरों में लाइन खराब होने के कारण उन्हें बिजली मिली ही नहीं। उन्हें इसका पता भी दूसरे दिन चला। फिलहाल दूसरे दिन विद्युत स्टेशन के साथ ही लोगों के घरों में लाइन मरम्मत का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed