Pratapgarh : पेट्रोल के टैंक को गैस कटर से काटते समय जोरदार धमाका, लगी आग, काफी दूर जा गिरे परखच्चे, एक घायल
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोतवाली नगर के गोपालापुर में मारुती एजेंसी के बगल मैदान में पहले पेट्रोल टंकी थी। वह काफी दिनों से बंद हो गई थी। पेट्रोल टैंक को किसी कबाड़ी ने खरीद लिया था। सोमवार को सुबह नौ कबाड़ी टैंक को गैस कटर से कटवा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली इलाके के गोपालापुर गांव में पुराने पेट्रोल पंप के टैंकर को गैस कटर से काटते समय आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि टैंकर के परखच्चे हवा में उड़ते हुए काफी दूर खेतों में जा गिरे। धमाके से इलाके में खलबली मच गई। हादसे में टैंक को काटने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के वजह की छानबीन की जा रही है।
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोतवाली नगर के गोपालापुर में मारुती एजेंसी के बगल मैदान में पहले पेट्रोल टंकी थी। वह काफी दिनों से बंद हो गई थी। पेट्रोल टैंक को किसी कबाड़ी ने खरीद लिया था। सोमवार को सुबह नौ कबाड़ी टैंक को गैस कटर से कटवा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंक में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाता उसमें धमाका हो गया।
धमाका इतना तेज था कि टैंक के ढक्कन और उसके परखच्चे हवा में उड़ते हुए काफी दूर खेतों में जा गिरे। टैंकर काटने वाला मिस्त्री घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोग जुट गए। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। घायल शमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बरसात न हुई होती बड़ा हादसा हो सकता था। परखचे अगर खेतों में न जाकर बस्ती में गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था।