{"_id":"6afc98787b83dc54ca0edd37","slug":"expensive-pigeon-pea-arhar-dal-is-spoiling-the-taste-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-182514-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जायका बिगाड़ा रही महंगी अरहर की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जायका बिगाड़ा रही महंगी अरहर की दाल
विज्ञापन
दुकान पर रखी दालें। संवाद
महंगाई लोगों की जेब ढीली कर रही है। बीते एक माह में अलग-अलग दालों की कीमतों में 10 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। अरहर, उड़द, चना और मटर की दाल के दाम बढ़ने से जायका बिगड़ गया है।
दुकानदार मनीष गुप्ता ने बताया कि बीते एक माह में अरहर के दाम 120 से 160 रुपये, चने की दाल 80 से 110 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। लोग अपने बजट के हिसाब से जरूरत भर की खरीदारी कर रहे हैं।
थोक व्यापारी छेदीलाल उमरवैश्य ने बताया कि त्योहारों के सीजन में दालों की मांग बढ़ी है। आपूर्ति कम होने से बाजार में मांग और उपलब्धता का संतुलन बिगड़ गया है। इससे दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
-- इनसेट--
गृहिणियां बोलीं
बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन देने के लिए दाल सबसे अच्छा विकल्प है लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों ने परेशानी बढ़ा दी है। अब दाल खरीदने से पहले भी बजट देखना पड़ता है। - अनीता पांडेय, दहिलामऊ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दालों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई की वजह से अब दूसरी जरूरी चीजों की खरीदारी में भी कटौती करनी पड़ रही है। - सरिता शर्मा, मीराभवन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दाल-- -- -- -- -- -- -आज-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- एक माह पहले (रुपये प्रतिकिलो)
अरहर दाल-- -- -- 160 रुपये -- -- -- -- -- -120 रुपये
चना दाल-- -- -- -110 रुपये-- -- -- -- -- -80 रुपये
मटर दाल-- -- -- -70 रुपये -- -- -- -- -- -50 रुपये
उड़द दाल-- -- -- -150 रुपये -- -- -- -- -- 140 रुपये
नोट- कीमतें स्थानीय दुकानदारों के अनुसार।
विज्ञापन
दुकानदार मनीष गुप्ता ने बताया कि बीते एक माह में अरहर के दाम 120 से 160 रुपये, चने की दाल 80 से 110 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। लोग अपने बजट के हिसाब से जरूरत भर की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
थोक व्यापारी छेदीलाल उमरवैश्य ने बताया कि त्योहारों के सीजन में दालों की मांग बढ़ी है। आपूर्ति कम होने से बाजार में मांग और उपलब्धता का संतुलन बिगड़ गया है। इससे दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
गृहिणियां बोलीं
बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन देने के लिए दाल सबसे अच्छा विकल्प है लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों ने परेशानी बढ़ा दी है। अब दाल खरीदने से पहले भी बजट देखना पड़ता है। - अनीता पांडेय, दहिलामऊ
दालों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई की वजह से अब दूसरी जरूरी चीजों की खरीदारी में भी कटौती करनी पड़ रही है। - सरिता शर्मा, मीराभवन
दाल
अरहर दाल
चना दाल
मटर दाल
उड़द दाल
नोट- कीमतें स्थानीय दुकानदारों के अनुसार।

दुकान पर रखी दालें। संवाद

दुकान पर रखी दालें। संवाद
