फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Expected increase in vaccine in district in new year

नए साल में जिले में वैक्सीन आने की बढ़ी उम्मीद

Mon, 28 Dec 2020 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Expected increase in vaccine in district in new year
Expected increase in vaccine in district in new year
प्रतापगढ़। नए साल में जिले में कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद बढ़ गई है। वैक्सीन की पहली डोज सीएमओ के साथ ही जिला व महिला अस्पताल के सीएमएस को दी जाएगी। इसके बाद सभी एमओआईसी और हेल्थवर्करों को एक साथ कोरोना का टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने रविवार को कोविड टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन जिले में अब तक नहीं आई है, मगर इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर तो दूसरे में पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारियों को शामिल किया गया है। तीसरे चरण में 50 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला व महिला अस्पताल के साथ ही प्रत्येक ब्लाक के एक-एक सीएचसी को बूथ बनाया गया है। दो शिफ्टों में टीकाकरण किया जाएगा। विभाग के सूत्र बताते हैं कि सीएमओ और दोनों अस्पताल के सीएमएस का पहले टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों के साथ अन्य हेल्थ वर्करों को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी लगेगा टीका
पहले चरण में जिले के 27 सौ आशा बहुओं के साथ ही 36 सौ आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने लिया व्यवस्था का जायजा
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने शनिवार रात स्वास्थ्य विभाग के दस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
तैयारी का जायजा लेने आने वाले हैं कमीश्नर
कोरोना वैक्सीन के रखरखाव और बूथ के साथ टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कमीश्नर जल्द प्रतापगढ़ आएंगे। बूथों का खुद जायजा लेंगे। टीकाकरण में शामिल हेल्थ वर्कर से प्रशिक्षण के बारे में जानकरी ले सकते हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
17 से 25 जनवरी के बीच नहीं होगा टीकाकरण
सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि 17 से 25 जनवरी के बीच 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुुराक पिलाई जाएगी। इस बीच कोरोना का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। हालांकि अभी वैक्सीन नहीं आई है।

कोरोना वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद है। वैक्सीन सभी हेल्थ वर्कर को लगनी है। उसमें सीएमओ और सीएमएस भी शामिल हैं। -डॉक्टर एके श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed