फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Examiners will be posted online for evaluation of answer sheets

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की ऑनलाइन होगी तैनाती

Sat, 16 Apr 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Examiners will be posted online for evaluation of answer sheets
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की तरह पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूल संचालकों को वेबसाइट पर शिक्षकों का पूरा ब्यौरा अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी गई है।
जिले में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तिलक इंटर कॉलेज, जीआईसी, केपी व पीबी इंटर कॉलेज सहित चार केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से शुरू होगा। इस बार बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहली बार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन की थी। ड्यूटी लगने के बाद शिक्षकों को संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। उसी तर्ज पर उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्था रहेगी। सभी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। चारों केंद्रों पर पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, पंखे आदि की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के निर्देश पर डीआईओएस ने स्कूल संचालकों को शिक्षकों की पूरा ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कार्य संपादित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed