फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Examiners rated by applying masks, galves and sanitizers

पहले दिन जांची गईं 22816 उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 13 May 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Examiners rated by applying masks, galves and sanitizers
Examiners rated by applying masks, galves and sanitizers - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते 48 दिनों के लॉकडाउन के बाद मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच मॉस्क, हाथों में गलव्स व सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चारों मूल्यांकन केंद्र पर कुल 22816 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस दौरान डीआईओएस सर्वदानंद ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मुख्यालय में चार कें द्र बनाए गए हैं। केपी, जीआईसी, पीबी इंटर कालेज व तिलक इंटर कालेज। सभी मूल्यांकन केंद्र को मिलाकर कुल 584648 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। 16 मार्च को मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था, मगर कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया। महज दो से तीन दिन ही मूल्यांकन कार्य हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद से कई बार मूल्यांकन की रणनीति बनाई गई, मगर शिक्षकों ने हाथ खड़े कर दिए। 48 दिनों के लॉकडाउन के बाद 12 मई को मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ। मंगलवार को परीक्षक अपन्रे-अपने मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। सभी मॉस्क, हाथों में ग्लव्स लगाकर उचित दूरी बनाए हुए थे। शाम पांच बजे तक उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस सर्वदानंद ने मूल्यांकन केंद्रों का जायजा लिया। जीआईसी में 8255 उत्तरपुस्तिकाएं, केपी इंटर कालेज में 4215, तिलक इंटर कालेज में 1846 व पीबी इंटर कालेज में 8500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस तरह चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 22816 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

Examiners rated by applying masks, galves and sanitizers

Examiners rated by applying masks, galves and sanitizers- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed