फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   EVM and VVPAT cheated, voting stopped in many places

ईवीएम और वीवीपैट ने दिया धोखा, कई जगह रुका रहा मतदान

Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT cheated, voting stopped in many places
कटरामेदनीगंज बूथ पर खराब हुई ईवीएम को सुधारते मास्टर स्टेटिक मजिस्टेट। - फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों ने कई बूथों पर धोखा दिया। इससे मतदान बाधित हुआ। कई जगहों पर वोटिंग देरी से शुरू हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ चल रहे मास्टर ट्रेनरों के मशीन ठीक करने पर मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

मंगरौरा इलाके के साल्हीपुर कंजास में ईवीएम खराब होने से दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। ईवीएम बदलने के बाद मतदान हो सका। मंगरौरा के चकमझाने और कंधई के हनुमानगंज में घंटों मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन

सोमवार को हुए उपचुनाव में ईवीएम मशीन में जगह-जगह गड़बड़ी देखने को मिली। सदर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल हुड़हा, मंगरौरा के चकमझाने और कंधई हनुमानगंज में ईवीएम खराब होने पर घंट ेभर बाद मतदान प्र्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल परशुरामपुर में शाम पौने पांच बजे वीवीपैट मशीन 498 मत पड़ने के बाद अचानक खराब हो गई। स्टैटिक मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश सरोज ने एसडीएम सदर को सूचित किया। घंटे भर बाद वीवीपैट के पहुंचने पर मतदान प्रारंभ हुआ।

मास्टर ट्रेनरों को बनाया गया था स्टैटिक मजिस्ट्रेट
मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने वाले अधिकांश मास्टर ट्रेनरों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था। इससे मशीन में हल्की-फुल्की खराबी आने पर वह फौरन ठीक कर देते थे। बड़ी गड़बड़ी होने पर ही अफसरों तक शिकायत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed