फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   every one shocked after hearing news

हर कोई रह गया अवाक

Tue, 25 Nov 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व महाधिवक्ता एसएमए काज़मी का निधन अधिवक्ता ही नहीं पूरे समाज के लिए एक बड़ा सदमा है। काबिल वकील होने के साथ ही वह एक बेहतरीन इंसान भी थे। निधन का समाचार जैसे ही हाईकोर्ट पहुंचा सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन


कुछ देर पहले ही वह इसी हाईकोर्ट से मुकदमे में बहस करके निकले थे। तमाम लोगों ने उनको वहीं कुछ ही देर पहले कॉरिडोर में खड़े देखा और बात भी की। सहसा किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं।
विज्ञापन



वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी ने मुख्य न्यायाधीश डा.डीवाई चंद्रचूड को कोर्ट में जाकर हादसे की जानकारी दी तो वह भी आवाक रह गए। उन्होंने कहा कि उन्हें काज़मी का हंसमुख चेहरा याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जब भी मुकदमे में बहस करने आते थे उनके चेहरे पर एक मुस्कान होती थी। वह आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति थे। ऐसे प्रतिभाशाली अधिवक्ता का जाना अपूरणीय क्षति है। पूर्व अध्यक्ष कंदर्प नारायण मिश्र का गम अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि एक और काबिल वकील असमय चला गया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा, एक बहुत ही अच्छे इंसान और कुशल अधिवक्ता हमारे बीच नहीं रहे, इस नुकसान की भरपायी संभव नहीं। बुधवार को बार की ओर से ‘नो एडवर्स आर्डर’ का प्रस्ताव किया गया है।


 हाईकोर्ट कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा ने संगठन के सभी सदस्यों की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व अध्यक्ष बृजेश शुक्ल, सपा अधिवक्ता सभा के विनय प्रताप सिंह, बालेश्वर चतुर्वेदी, अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र, कुश कुमार पांडेय, सरदार प्रीतम सिंह, हाजी निजाम खां सहित तमाम वकीलों ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed