फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Even after strictness, copying mafia made a dent in TET

सख्ती के बाद भी नकल माफिया ने टीईटी में लगाई सेंध

Sun, 23 Jan 2022 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Even after strictness, copying mafia made a dent in TET
साकेत गर्ल्स कालेज में टीईटी परीक्षा दे रहे युवक के पास से बरामद डिवाइस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रशासन की सख्ती के बाद भी टीईटी की परीक्षा में नकल माफिया ने सेंध लगा दी। पहली पाली में साकेत कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को आयोजित टीईटी परीक्षा के लिए 41 केंद्र बनाए गए थे। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 37 हजार 231 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से सभी केंद्रों पर शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सख्ती की थी। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। मुख्य द्वार पर सघन तलाशी लेने के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सॉकेत गर्ल्स कॉलेज में परीक्षा के दौरान शक होने पर कक्ष निरीक्षक मो. खालिद और अनीता यादव ने एक परीक्षार्थी की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ मिला। पता चला कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अमरजीत वर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पड़ोस के गांव डंडवा निवासी विवेक कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसने इसके लिए फर्जी आधार कार्ड और प्रवेश पत्र बनवाया था। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बीस हजार रुपये में तय हुुआ था सौदा
नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी अमरजीत वर्मा ने इसके लिए बीस हजार रुपये लिए थे। नकल के लिए वह इलेक्ट्रानिक डिवाइस और ब्लूटूथ लेकर परीक्षा केंद्र पर गया था। पुलिस उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

साकेत गर्ल्स कालेज में टीईटी परीक्षा दे रहे युवक के पास मिला विवेक कुमार नाम का फर्जी आधार कार्ड।

साकेत गर्ल्स कालेज में टीईटी परीक्षा दे रहे युवक के पास मिला विवेक कुमार नाम का फर्जी आधार कार्ड।- फोटो : PRATAPGARH

साकेत गर्ल्स कालेज में टीईटी परीक्षा दुसरे के स्थान पर देते पकड़ा गया युवक अमरजीत वर्मा। संवाद

साकेत गर्ल्स कालेज में टीईटी परीक्षा दुसरे के स्थान पर देते पकड़ा गया युवक अमरजीत वर्मा। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed