{"_id":"594967ca4f1c1bbc468b474a","slug":"eve-teasing-in-mandhata-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को निकली किशोरी को बदनीयती से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच को निकली किशोरी को बदनीयती से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की भोर में शौच के लिए निकली किशोरी को गांव के ही दो युवक बदनीयती से चरी के खेत की ओर घसीट ले गए। शोर पर गांव के लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में तनाव है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की भोर में एक किशोरी शौच के लिए खेत जा रही थी। घर के करीब पहले से बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि दोनोें उसका मुंह दबाकर चरी के खेत की ओर घसीटकर ले गए। इसी बीच किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोगों को आते देख आरोपी युवक भाग निकले। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। डायल 100 के साथ ही मानधाता एसओ भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभिषेक मिश्र उर्फ विपिन व एक अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। चूंकि मामला दो वर्गों के बीच का था। इसलिए एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गरम रहा। एसओ मानधाता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।