फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Errors found in CBSE answer key, evaluation stalled for one hour

सीबीएसई की उत्तर कुंजी में मिली खामियां, दो घंटे तक ठप रहा मूल्यांकन

Fri, 10 Dec 2021 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Errors found in CBSE answer key, evaluation stalled for one hour
cbse
बृहस्पतिवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी किए गए उत्तर कुंजी को देख परीक्षक परेशान हो उठे। सही उत्तरों को भी उत्तर कुंजी में गलत बताया गया था। इसकी जानकारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य ठप हो गया। मामले की जानकारी सीबीएसई बोर्ड को दी गई। जांच के बाद उत्तर कुंजी को खामी पाई गई। गलत उत्तर कुंजी जारी होने के कारण बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य को तत्काल रोकने का आदेश दिया। जिससे करीब एक घंटे तक मूल्यांकन कार्य ठप रहा। संशोधित उत्तर कुंजी जारी होने पर परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य शुरु किया। बोर्ड की लापरवाही शिक्षक परेशान रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवी और बारहवीं की फर्स्ट टर्म की परीक्षा 22 नवंबर से शुरु है। जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र है। सीबीएसई बोर्ड ने कोविड के कारण परीक्षाएं आब्जेक्टिव मोड में कराने का निर्णय लिया है।बृहस्पतिवार को हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कराई गई। परीक्षा से पूर्व विद्यालय प्रशासन ने आनलाइन सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट से प्रश्नपत्र डाउनलोड किया।
विज्ञापन

उसके बाद प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों को वितरित किए गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षकों द्वारा मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए उत्तर कुंजी को परीक्षकों ने डाउनलोड कर उत्तरों की जांच करना शुरु किया। शुरुआत में उत्तर कुंजी में सभी उत्तर सही पाए गए लेकिन कुछ देर बाद प्रश्नों के उत्तर सही न होने पर परीक्षकों में संदेह उत्पन्न हो गया। यह बात कई विद्यालयों में चल रहे मूल्यांकन के दौरान चर्चा का विषय बन गया। आनन फानन में विद्यालय प्रशासन ने मामले की जानकारी सीबीएसई बोर्ड को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने जांच के दौरान उत्तर कुंजी के कई प्रश्नों के उत्तरों में खामियां पाई। उसके बाद बोर्ड द्वारा मूल्यांकन कार्य को रोकने का आदेश दे दिया गया। जिससे लगभग एक घंटे तक मूल्यांकन कार्य ठप रहा। मूल्यांकन कार्य ठप होने से शिक्षक परेशान रहे। बोर्ड द्वारा दूसरी संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई।

सभी विद्यालयों में संशोधित उत्तर कुंजी से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। इससे मूल्यांकन कार्य एक घंटे तक प्रभावित रहा। शहर से सटे छीटपुर स्थित डाल्फिन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान उत्तरकुंजी में खामियां मिली थी। इसकी सूचना बोर्ड को दी गई। इसके बाद संशोधित उत्तरकुंजी आने पर मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ।

cbse

cbse

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed