फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Entry will be available in Vikas Bhavan only after thermal screening

विकास भवन में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश

Wed, 01 Jul 2020 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Entry will be available in Vikas Bhavan only after thermal screening
विकास भवन में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और वादकारियों की अब पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। मंगलवार को सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कर्मचारियों को सावधान किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना से सावधान रहने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिदिन वह थर्मल स्क्रीनिंग कराएं। सीडीओ ने विकास भवन के कर्मचारियों को नामित भी किया है। 13 जुलाई तक सुबह आठ बजे से दो बजे तक आरइएस विभाग के राजेंद्र प्रसाद सिंह और अवधेश श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

दोपहर दो से शाम आठ बजे तक सहकारिता विभाग के मुलायम सिंह और पशुपालन के मुजीब अहमद को तैैनात किया गया है। 14 जुलाई से 27 जुलाई तक कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय के भानु प्रताप सिंह और राम खेलावन पटेल और दोपहर दो बजे से आठ बजे तक समाज कल्याण के यशवंत सिंह, ईश्वरशरण की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की गिरफ्तार पर जताया विरोध
उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी प्रकट की है। अंबेडकर चौराहे पर जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र की अगुवाई में एकत्रित कांग्रेसियों ने योगी सरकार की ज्यादती बताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रोहित शुक्ल, यमुना प्रसाद पांडेय, सुरेश मिश्र, संतोष त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, मनोज पांडेय प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

कर्मचारियों का तबादला करने की मांग
सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को डीपीआरओ से मुलाकात कर तबादले के बाद भी सीट पर जमे रहने वाले कर्मचारियों को तत्काल हटाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष तीर्थराज गौतम ने कहा है कि अगर कर्मचारियों को हटाया नहीं गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed