फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Enter the name on the portal, you will get your favorite work

पोर्टल पर लिखे नाम मिलेगा मनपसंद काम

Sat, 08 Jan 2022 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Enter the name on the portal, you will get your favorite work
education
हुनरमंद युवाओं को अब काम की तलाश में भटकना नही पड़ेगा। सेवायोजन कार्यालय उन्हें सेवामित्र पोर्टल पर रोजगार उपलब्ध कराएगा। इसके लिए हुनरमंद बेरोजगारों को पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना होगा। रोजगार प्रदाता कंपनियां भी पोर्टल पर पंजीयन कराकर आसानी से हुनरमंदों से सीधे संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया कि हुनरमंद युवाओं को सेवामित्र पोर्टल https://sewamitra.up.gov.in पर पंजीकरण कराकर अपना पूरा विवरण दर्ज करना होगा। ज्यादा से ज्यादा हुनरमंद अपना पंजीकरण करा लें। जनपद के सेवा प्रदाता भी अपना और संगठन का पंजीकरण वेबसाइट पर करा सकते हैं।
विज्ञापन

कौशल विकास व अन्य संस्थान से सर्टिफिकेट प्राप्त बेरोजगारों को विशेष रूप से सेवामित्र पोर्टल पर रोजगार का प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि युवा अपना पंजीयन ऑनलाइन व सेवायोजन कार्यालय में भी करा सकते हैं। अगर किसी तरह की दिक्कत आए तो सेवायोजन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
सेवामित्र पोर्टल पर तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को काम उपलब्ध होंगे। इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक, बाइक मैकेनिक, टेलीविजन रिपेयर्स, ऐसी सर्विस एंड रिपेयर्स का काम करने वालों की सूची उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed