फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Enrollment process started amid chaos

Pratapgarh News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

Wed, 12 Apr 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Enrollment process started amid chaos
निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा अफीम कोठी में लेतीं सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता। संवाद
चित्र--------14-20 तक, 24,25,26,27
विज्ञापन

रानीगंज, पट्टी और सदर तहसील में दोपहर 12.30 बजे तक नदारद रहे कर्मचारी
नगरपालिका में 56, लालगंज में 56, अंतु 21, गड़वारा 19, मानधाता 18, कटरागुलाबसिंह 24, कटरामेदिनगंज 20, सिटी में 22 नामांकन पत्रों की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सभी आरओ और एआरओ को समय के नामांकन स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था, मगर अधिकांश तहसीलों में 12.30 बजे के बाद ही नामांकन पत्रों के वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ। सदर तहसील, अफीम कोठी, सदर ब्लाॅक, रानीगंज, पट्टी, लालगंज में पहले दिन भारी अव्यवस्था का आलम रहा।
नगरपालिका परिषद बेल्हा और 18 टाउन एरिया में मंगलवार से नामांकन पत्रों के वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया। चुनाव इतनी जल्दबाजी में घोषित किया गया कि जिला प्रशासन की तैयारी आधी -अधूरी ही रही। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक कलक्ट्रेट स्थित पंच स्थानीय कार्यालय में नामांकन पत्रों का लिफाफा तैयार होता रहा। सदर ब्लाॅक और तहसील के साथ ही अफीम कोठी में दोपहर एक बजे के बाद नामांकन पत्रों के वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया। लालगंज तहसील में दोपहर 12.30 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। रानीगंज तहसील में दोपहर 12 बजे तक बल्ली लगाई जा रही थी। तहसीलों में दोपहर एक बजे के बाद नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। जबकि नामांकन स्थल पर पहुंचकर आरओ, एआरओ के आने की प्रतीक्षा करते रहे। नामांकन स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है, जो नामांकन पत्र लेने के लिए आने वालों पर नजर रखे हुए थे। सदर तहसील में एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार और सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता अफीम कोठी और सदर ब्लाॅक का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। मंगलवार को पहला दिन होने के कारण जिले भर में कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन

इनसेट-----------
समय से नहीं पहुंचे आरओ और एआरओ
पट्टी। नगर पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। समय से आरओ ,एआरओ के न पहुंचने से नामांकन पत्रों के लिए घंटों लोगों को इंतजार करना पड़ा। पट्टी तहसील में नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए चार काउंटर लगाए गए हैं। पट्टी नगर पंचायत के लिए अरविंद प्रकाश आरओ और डॉ. अवनीश पांडेय और जितेंद्र कुमार को एआरओ बनाया गया है। जबकि सदस्य पद के लिए आरके पाठक आरओ के पद पर नियुक्त किए गए हैं। दोनों काउंटरों पर दोपहर एक बजे के बाद नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य प्रारंभ हुआ। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 15 और सदस्य के लिए 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----------
कुंडा के लिए नहीं बिका एक भी नामांकन पत्र
मंगलवार को कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद पद के लिए एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई है। जबकि डेरवा चेयरमैन पद के लिए एक सदस्य के लिए आठ, हीरागंज नगर पंचायत में 16 और मानिकपुर में नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
इनसेट------
दोपहर तक लगती रही टेबल, आरओ भी नहीं पहुंचीं
रानीगंज। क्षेत्र के तीनों नगर पंचायत के चुनाव को लेकर तहसील में ही नामांकन स्थल बनाया गया है। मंगलवार को भारी अव्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हुई। दोपहर तक टेबल लगाई जाती रही। सुवंसा नगर पंचायत की आरओ गुंजन गुप्ता दोपहर तक नहीं पहुंचीं। जानकारी पर एसडीएम सौम्य मिश्रा व सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने निरीक्षण भी किया। मंगलवार को रानीगंज चेयरमैन पद के लिए सात व सभासद के लिए 20 नामांकन पत्र लिए गए। पृथ्वीगंज से अध्यक्ष पद के लिए 16 और सभासद के लिए 22, सुवंसा से अध्यक्ष के लिए छह और सभासद के लिए 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
कड़ी सुरक्षा के बीच दावेदारों ने खरीदे नामांकन पत्र

फ़ोटो-

लालगंज। स्थानीय नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के पहले ही दिन अध्यक्ष तथा सभासद पद के उम्मीदवारों से पर्चे खरीदे। एसडीएम उदयभान सिंह व सीओ रामसूरत सोनकर ने भी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पर्चे की खरीद व दाखिल करने के लिए प्रत्याशी के साथ सीमित संख्या में ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति है। मंगलवार को पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 16 पर्चे खरीदे गए। वहीं, सभासद पद के लिए 40 पर्चे भी बिक्री हुए। अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले पर्चे की खरीद के लिए निवर्तमान चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने अध्यक्ष पद का नाम निर्देशन पत्र खरीदा। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए रागिनी कौशल, अफरोज बानो, किरन देवी, जावित्री, ममता दुबे, निशा तिवारी, पूजा कौशल, नफीसा बानो, अनीषा बानो समेत 16 संभावित प्रत्याशियों के नाम भी पर्चे की खरीद हुई। संवाद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मांगा टिकट

प्रतापगढ़। शहर के विवेकनगर निवासी अब्दुल रहमान ने नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा है। अब्दुल रहमान का दावा है कि उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के समर्पित सिपाही के रुप में कार्य किया है। इसलिए उन्हें नगर निकाय चुनाव में मौका दिया जाना चाहिए। वह अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से अभी कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।
154 दावेदारों ने लिया अदेयता प्रमाणपत्र

प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव घोषित होने के बाद सोमवार और मंगलवार को नगरपालिका परिषद से अदेयता प्रमाणपत्र लेने के लिए 154 लोग पहुंचे। नगरपालिका में अदेयता प्रमाणपत्र के लिए काउंटर खोला गया है। ईओ ने बताया कि यह काउंटर अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा। संवाद

नगरपालिका में पहले दिन बिके 26 नामांकन पत्र

प्रतापगढ़। नामांकन पत्रों के वितरण के पहले दिन नामांकन पत्र लेने वालों की अधिक संख्या देखने को मिली। नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 13 और सभासद के लिए 26 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। जबकि टाउन एरिया अंतू में अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 14 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। गड़वारा बाजार में अध्यक्ष पद के लिए छह और सभासद के लिए 13 और मानधाता में अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। कटरागुलाबसिंह में अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 17 और कटरामेदनीगंज में अध्यक्ष के लिए पांच और सभासद के लिए 15, सिटी में अध्यक्ष पद के लिए 8 और सभासद के लिए 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा अफीम कोठी में लेतीं सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता। संवाद

निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा अफीम कोठी में लेतीं सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed